Showing posts with label hindipatrika. Show all posts
Showing posts with label hindipatrika. Show all posts

Tuesday, 6 December 2016

हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा है, और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है

भारत देश में अनेक राज्य हैं और उन सभी राज्यों की भी अपनी अलग-अलग भाषाएं हैं, इस प्रकार भारत क बहुभाषी राष्ट्र  है लेकिन उसकी अपनी एक राष्ट्रभाषा है जो कि "हिन्दी" है। 14 सितंबर 1949 को हिन्दी भाषा भारत की राष्ट्रभाषा घोषित की गयी। 26 जनवरी 1950 को भारत का अपना संविधान बना। हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। यह माना गया था कि धीरे-धीरे हिन्दी अंग्रेजी का स्थान ले लेगी।

हिन्दी और इसकी बोलियाँ उत्तर एवं मध्य भारत के विविध प्रांतों में बोली जाती हैं। भारत और विदेश में १०० करोड़ से अधिक लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की अधिकतर और नेपाल में कुछ लोग हिन्दी बोलती हैं।



हिन्दी राष्ट्रभाषा, राजभाषा, सम्पर्क भाषा, जनभाषा के सोपानों को पार कर विश्व भाषा बनने की ओर अग्रसर है, भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्व स्तर पर अन्तरराष्ट्रीय महत्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। हिन्दी भाषा का अध्ययन विश्व के कई विश्वविद्यालयों में किया जाता है।

यद्यपि हमारी राज भाषा हिन्दी है, फिर भी हम वार्तालाप करते समय अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करते हैं, भले ही वह अशुद्ध अंग्रेजी हो, हम सरकारी कार्यालय या जहां भी कार्य करते हैं, हमें हिन्दी में ही कार्य करना चाहिए। हम सभी को मिलकर इस मानसिकता का परित्याग करना चाहिए और हिन्दी के प्रयोग करने में गर्व अनुभव करना चाहिए।

Tuesday, 25 October 2016

राजस्थान में रबी सीजन के लिए किसानों को दिन में 6.30, रात में 7 घंटे मिलेगी थ्री-फेस बिजली

जयपुर
राजस्थान में रबी सीजन के लिए किसानों को अधिकतम सात घंटे बिजली मिलेगी। राजस्थान ऊर्जा विकास निगम ने चार ब्लॉक घोषित किए हैं, जिसमें किसानों को दिन में साढ़े छह व रात के ब्लॉक में सात घंटे तक थ्री-फेस बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है।


फील्ड अभियंताओं को लोड मैनेजमेंट के लिए निर्धारित ब्लॉक की पालना करने और ब्लॉक ऑवर्स में किसी भी तरह की मनमर्जी नहीं करने के लिए चेताया है। प्रदेश में अक्टूबर से फरवरी तक के सीजन में बिजली की सबसे ज्यादा मांग रहती है, जिसमें बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ लोड मैनेजमेंट भी बड़ा काम है।


इसी को ध्यान में रखते हुए निगम ने बिजली की मांग-आपूर्ति की प्लानिंग तैयार की है। निगम की ओर से तय ब्लॉक रात 10 बजे से शुरू होंगे, जो अगले दिन शाम 6 बजे तक चलेंगे। पीक ऑवर्स (शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक) तक के समय को ब्लॉक फ्री रखा गया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक दिन व रात के ब्लॉक हर सप्ताह बदले जाएंगे ताकि किसानों को दिक्कत न हो।
ये रहेंगे चार ब्लॉक 
रात में 10 बजे से सुबह 5 बजे तक 
रात में 11 बजे से 6 बजे तक 
सुबह 5 बजे से 11.30 बजे तक 
सुबह 11.30 से शाम 6 बजे तक

किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कृपया संपर्क कर सकतें है, २४ घंटे ३६५ दिन
निवेदक
बिजय कुमार जैन : 9322307908
संस्थापक