Tuesday 6 December 2016

हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा है, और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है

भारत देश में अनेक राज्य हैं और उन सभी राज्यों की भी अपनी अलग-अलग भाषाएं हैं, इस प्रकार भारत क बहुभाषी राष्ट्र  है लेकिन उसकी अपनी एक राष्ट्रभाषा है जो कि "हिन्दी" है। 14 सितंबर 1949 को हिन्दी भाषा भारत की राष्ट्रभाषा घोषित की गयी। 26 जनवरी 1950 को भारत का अपना संविधान बना। हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। यह माना गया था कि धीरे-धीरे हिन्दी अंग्रेजी का स्थान ले लेगी।

हिन्दी और इसकी बोलियाँ उत्तर एवं मध्य भारत के विविध प्रांतों में बोली जाती हैं। भारत और विदेश में १०० करोड़ से अधिक लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की अधिकतर और नेपाल में कुछ लोग हिन्दी बोलती हैं।



हिन्दी राष्ट्रभाषा, राजभाषा, सम्पर्क भाषा, जनभाषा के सोपानों को पार कर विश्व भाषा बनने की ओर अग्रसर है, भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्व स्तर पर अन्तरराष्ट्रीय महत्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। हिन्दी भाषा का अध्ययन विश्व के कई विश्वविद्यालयों में किया जाता है।

यद्यपि हमारी राज भाषा हिन्दी है, फिर भी हम वार्तालाप करते समय अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करते हैं, भले ही वह अशुद्ध अंग्रेजी हो, हम सरकारी कार्यालय या जहां भी कार्य करते हैं, हमें हिन्दी में ही कार्य करना चाहिए। हम सभी को मिलकर इस मानसिकता का परित्याग करना चाहिए और हिन्दी के प्रयोग करने में गर्व अनुभव करना चाहिए।

Friday 28 October 2016

सभी को दीपावली पर्व पर बहुत बहुत शुभकामनाएँ - बिजय कुमार जैन

ये दिवाली आपके जीवन, में खुशियों की बरसात
लाए, धन और शौहरत की बौछार करे,
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

बिजय कुमार जैन (bijay jain ) : 9322307908
सम्पादक
मैं भारत हूँ ( Main Bharat Hun )


किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कृपया संपर्क कर सकतें है, २४ घंटे ३६५ दिन
निवेदक
बिजय कुमार जैन : 9322307908
संस्थापक

कृपया हमारे सोशल साइट्स पर विजिट करें और हिंदी के बारे में जानकारी लें

Wednesday 26 October 2016

राजस्थान की गोशाला में गायों के लिए एयर कूलिंग सिस्टम

जयपुर। राजस्थान के झुंझुनूं में 117 साल पुरानी एक गोशाला अपने आप में अनूठी है। देश की यह पहली ऐसी गोशाला है जहां गायों के नहाने के लिए शॉवर स्ट्रीट (फव्वारा सिस्टम) लगाया गया है। इसके एक छोर में गाय घुसती हैं और नहाती हुई दूसरी तरफ निकल जाती हैं। यहां दिनभर भजनों की धुन बजती रहती हैं। गायों के रहने के स्थान पक्के हैं। दिन में दो बार प्रेशरयुक्त पानी से इनकी सफाई होती है।

गायों को गर्मी से बचाने के लिए गोशाला में सेंट्रलाइज कूलिंग सिस्टम लगा हुआ है। 80 सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। देश की किसी भी कोने में बैठकर वेबसाइट के जरिये गोशाला की गतिविधियां ऑनलाइन देखी जा सकती हैं। यहां पूजा अर्चना के लिए नंदी पूजा गृह एवं गोशाला परिक्रमा स्थल भी बने हुए हैं।



गोशाला में वर्तमान में करीब 1000 गाय हैं। इनमें से 160 गाय दूध देती हैं। इनसे गोशाला को वार्षिक सवा करोड़ रुपए की आय होती है। झुंझुनूं के व्यापारी अपनी कमाई का 25 फीसदी गोशाला को देते हैं। इनसे सालाना 40 लाख रुपए मिल जाते हैं।

गोशाला प्रबंधन कमेटी के सचिव सुभाष क्यामसरिया के मुताबिक गोशाला में गायों के अंतिम संस्कार के लिए विद्युत चलित मशीन लगाने की योजना है। बारिश का पानी एकत्रित करने के लिए पांच लाख लीटर क्षमता का वॉटर टैंक बनाया जाएगा। सौर ऊर्जा प्लांट लगाने की भी योजना है। गोशाला को पर्यटन विभाग से जोड़ने के लिए भी प्रयास किए जा रहे है।


हमारे सोशल साइट्स पर विजिट करे
facebook: 
Twitter:

Tuesday 25 October 2016

राजस्थान में रबी सीजन के लिए किसानों को दिन में 6.30, रात में 7 घंटे मिलेगी थ्री-फेस बिजली

जयपुर
राजस्थान में रबी सीजन के लिए किसानों को अधिकतम सात घंटे बिजली मिलेगी। राजस्थान ऊर्जा विकास निगम ने चार ब्लॉक घोषित किए हैं, जिसमें किसानों को दिन में साढ़े छह व रात के ब्लॉक में सात घंटे तक थ्री-फेस बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है।


फील्ड अभियंताओं को लोड मैनेजमेंट के लिए निर्धारित ब्लॉक की पालना करने और ब्लॉक ऑवर्स में किसी भी तरह की मनमर्जी नहीं करने के लिए चेताया है। प्रदेश में अक्टूबर से फरवरी तक के सीजन में बिजली की सबसे ज्यादा मांग रहती है, जिसमें बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ लोड मैनेजमेंट भी बड़ा काम है।


इसी को ध्यान में रखते हुए निगम ने बिजली की मांग-आपूर्ति की प्लानिंग तैयार की है। निगम की ओर से तय ब्लॉक रात 10 बजे से शुरू होंगे, जो अगले दिन शाम 6 बजे तक चलेंगे। पीक ऑवर्स (शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक) तक के समय को ब्लॉक फ्री रखा गया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक दिन व रात के ब्लॉक हर सप्ताह बदले जाएंगे ताकि किसानों को दिक्कत न हो।
ये रहेंगे चार ब्लॉक 
रात में 10 बजे से सुबह 5 बजे तक 
रात में 11 बजे से 6 बजे तक 
सुबह 5 बजे से 11.30 बजे तक 
सुबह 11.30 से शाम 6 बजे तक

किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कृपया संपर्क कर सकतें है, २४ घंटे ३६५ दिन
निवेदक
बिजय कुमार जैन : 9322307908
संस्थापक

Tuesday 20 September 2016

गेलार्ड ग्रुप द्वारा परकाशित 3 पत्रिकाएं

आपणों राजस्थान एक बार फिर से अपनी राजस्थानी यादों के साथ

आपणों राजस्थान एक बार फिर से अपनी राजस्थानी यादों के साथ एक और कार्यक्रम करने जा रहें हैं दिसम्बर २३, २४ और २५ ' २०१६ को सूरत में
सभी से विनंती है सहयोग करें और हमारे साथ जुड़ें
जुड़ने के लिए संपर्क करें
अनुपमा शर्मा ( दाधीच)
9702205252 / 8268812102
E- Mail: mailgaylordgroup@gmail.com


Saturday 17 September 2016

'हिंदी को मिले राष्ट्रभाषा का सम्मान' संगोष्ठी लखनऊ में संपन्न

हिंदी को मिले राष्ट्रभाषा का सम्मान’ संगोष्ठी लखनऊ में संपन्न
बिजय कुमार जैन 
संपादकमैं 
भारत हूँ पत्रिका 

मैं भारत हूँ की तरफ से पंत प्रधान नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें

मैं भारत हूँ की तरफ से पंत प्रधान नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें

बिजय कुमार जैन 
संपादक


Friday 9 September 2016

दानवीर महर्षि दधीचि जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई

समस्त दाधीच समाज एकमंच पर आकर हिंदुस्तान में महर्षि दधीचि की
दानवीरता का पुष्प फैलायें
बिजय कुमार जैन
9322307908
संपादक
मेरा राजस्थान


Tuesday 6 September 2016

Jinagam Patrika

बिजय कुमार जैन
9322307908
संपादक
मेरा राजस्थान
 Facebook Page

Monday 5 September 2016

गणेश उत्सव के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

गणेश उत्सव के पावन पर्व में.... आपका जीवन सुख शांति....

धन धान्य से समृद्ध हो.... जीवन में आपको सफलता मिले...
आप सभी को गणेश आगमन की
हार्दिक शुभकामनाएं
बिजय कुमार जैन
9322307908
संपादक
मैं भारत हूँ


Wednesday 24 August 2016

कृष्ण जन्माष्टमी व दही हांडी उत्सव की हार्दिक शुभकामनायें

कृष्ण जन्माष्टमी व दही हांडी उत्सव की हार्दिक शुभकामनायें


निवेदक

बिजय कुमार जैन
9322307908

 Mera Rajasthan Post